बलिया डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, दिये ये निर्देश

बलिया समाचार: जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व एसपी एस आनंद ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया. जेलर से वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

बलिया समाचार: जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व एसपी एस आनंद ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया. जेलर से वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये. कहा कि यहां की पूरी व्यवस्था जेल मैनुअल के अनुसार संचालित होनी चाहिए। यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो उस पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैरक में रह रहे लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कुछ बंदियों ने अपनी समस्याएं भी बताईं, जिनका तत्काल समाधान करने के निर्देश जेलर को दिए गए। इसके बाद जेल अस्पताल गये. वहां उपलब्ध दवाओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। रसोईघर में जाकर बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की। हवालात कार्यालय में जाकर अभिलेखों की जांच की। महिला बैरक में बातचीत के बाद उन्हें यकीन हो गया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है. डीएम एसपी ने जेलर को यहां व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

यह भी पढ़े - ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला दामाद गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.