बलिया: जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी, सीएमएस को दिए निर्देश

Ballia News: बलिया के जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों का सत्यापन देखा।

Ballia News: बलिया के जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों का सत्यापन देखा। उन्होंने सीएमएस एसके यादव को निर्देश दिया कि गेट पर एक कर्मचारी नियुक्त करें जो आने वाले मरीजों को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में ले जाए।

जिलाधिकारी ने पूर्व में निर्देश दिया था कि सभी वार्डों के बाहर बेंच लगायी जाये, जो लग चुकी है. इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि दो कमरों में एक इमरजेंसी वार्ड बनाया जाए, साथ ही इमरजेंसी अस्पताल के प्रवेश कक्ष को वेटिंग रूम बनाया जाए ताकि लोग आराम से बैठ सकें. इस दौरान जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - बांसडीह में दरवाजे पर कीचड़ को लेकर विवाद, महिला और सास की पिटाई; चार के खिलाफ केस

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.