- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: करंट से युवक की मौत, मचा हड़कंप; बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया
बलिया: करंट से युवक की मौत, मचा हड़कंप; बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया
On
मझौवां, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दिघार निवासी ददन ठाकुर के पुत्र प्रिंस कुमार ठाकुर (18) की शनिवार को करंट लगने से मौत हो गई।
मझौवां, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दिघार निवासी ददन ठाकुर के पुत्र प्रिंस कुमार ठाकुर (18) की शनिवार को करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया.
यह भी पढ़े - बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
प्रिंस की मौत के बाद बड़े भाई कृष्ण कुमार ठाकुर और बहन निकी ठाकुर का रो-रोकर बुरा हाल है. भाई की मौत से निक्की की हालत काफी खराब हो गई है. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है. इस संबंध में बड़ौदा यूपी बैंक शाखा दीघर के प्रभारी प्रबंधक दीपक सिंह ने कहा कि इस मामले में मैं कुछ नहीं कह सकता, शाखा प्रबंधक आएंगे वही बता पाएंगे कि लड़का बैंक में काम करता था या नहीं.
खबरें और भी हैं
Latest News
06 Oct 2026 14:58:05
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
