बलिया- CBSE 10th Result 2023: आरके मिशन स्कूल का रिजल्ट 100 फीसदी रहा

बलिया। सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं और 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए। आरके मिशन स्कूल बलिया का सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है।

बलिया। सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं और 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए। आरके मिशन स्कूल बलिया का सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। उत्कृष्ट परिणाम को लेकर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। परीक्षा परिणाम छात्रों की मेहनत और लगन को दर्शाता है।

सत्यम सिंह 94% अंकों के साथ पहले, शुभम यादव 93.2% अंकों के साथ दूसरे और आदर्श सिंह 93% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पलक यादव 92.4%, दिव्यांशी मिश्रा 92.2%, पायल सिंह 92%, राजीव रंजन सिंह 90%, शशांक सिंह 90%, अन्नमय दीप 90%, नंदिनी गुप्ता 90%, लक्ष्यराज 90%, पुष्कर उपाध्याय 87.5%, वरदान नारायण चतुर्वेदी 87.4% , अमन राय 87.2%, रोहित पाण्डेय 84.6%, प्रेरणा पाण्डेय 86% अंक प्राप्त कर सफल हुए। आपको बता दें कि साइंस में 2 छात्राएं पायल सिंह और नंदिनी गुप्ता ने 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।

यह भी पढ़े - बलिया: दहेज में 70-80 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा

दूसरी ओर परीक्षा परिणाम का श्रेय छात्रों ने शिक्षकों की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था को दिया। स्कूल के प्राचार्य लाला रत्नेश्वर ने परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बताते हुए परीक्षा परिणाम को छात्रों की सख्त व्यवस्था और अच्छी शिक्षण व्यवस्था का परिणाम बताया. स्कूल प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके सफल भविष्य की कामना की, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि निरंतर मेहनत ही छात्र की सफलता की परीक्षा है.

आरके मिशन स्कूल बलिया का परीक्षा परिणाम पिछले वर्षों का सबसे अच्छा भाग रहा है। उत्तम गुणवत्ता सर्वोत्तम संसाधनों की उपलब्धता के सहयोग से विद्यालय विद्यार्थियों को क्रमिक विकास की ओर उन्मुख कर रहा है। इस मौके पर सभी शिक्षक मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.