बलिया: बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित, प्रधान और शिक्षिका के संगीन आरोपों से मचा था हड़कंप

Ballia News : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्राथमिक विद्यालय (गंगौली) केवरा की प्रधानाध्यापिका रिया देवी को निलम्बित कर दिया हैं। रिया देवी को प्राथमिक विद्यालय परसिया से संम्बध किया गया है। गांव के प्रधान, स्कूल की सहायक अध्यापिका व अभिभावकों ने बीईओ को पत्र देकर प्रधानाध्यापिका रिया देवी पर गाली गलौज, अभ्रद्र भाषा का प्रयोग करने तथा मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया था।

शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी अनूप त्रिपाठी ने बीएसए को कारवाई के लिए पत्र भेजा था। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों व अन्य ने आरोप लगाया था कि प्रधानाध्यापिका रिया देवी के अनियमित व्यवहार के कारण विद्यालय खुलने और बंद होने का कोई निश्चित समय नहीं है। विद्यालय में कभी भी ताला लगा दिया जाता है, जबकि यहां 41 बच्चों का नामांकन है। ग्रामीणों के अनुसार, यह समस्या आए दिन की है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी नहीं हो पा रही है।

यह भी पढ़े - लखनऊ आशियाना हत्याकांड: चश्मदीद बेटी को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी, जांच में कई सवाल अब भी बाकी

प्रधानाध्यापिका पर बच्चों के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के भी आरोप लगे थे। अभिभावकों ने इसे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए गहरी नाराजगी व्यक्त की थी।प्रधान सुरेश प्रजापति ने पत्र देकर आरोप लगाया था कि प्रधानाध्यापिका का व्यवहार अत्यंत अमर्यादित है। कई बार समझाने के बावजूद उनके रवैये और भाषा में कोई सुधार नहीं हुआ है। विद्यालय की पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो रही है।

विद्यालय में कुल तीन कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें प्रधानाध्यापिका रिया  एक अध्यापक और एक शिक्षा मित्र शामिल हैं। सहायक अध्यापिका कमलावती देवी ने भी पत्र देकर गाली गलौज करने का आरोप लगाया था। विद्यालय की व्यवस्था सुधरने की बजाय लगातार बिगड़ रही थी। बीईओ अनूप त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका रिया को निलम्बित कर दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.