Ballia Breaking : जामा मस्जिद के वाशरूम में मिला दुकानदार का शव

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड नगर स्थित जामा मस्जिद परिसर में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। मस्जिद के पास दुकान चलाने वाले मेराज अहमद उर्फ अप्पू (32) पुत्र फूल मुहम्मद का शव मस्जिद के वाशरूम में मिला। घटना की खबर फैलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, अप्पू दोपहर करीब एक बजे लघुशंका के लिए मस्जिद के वाशरूम गए थे। काफी देर तक बाहर न आने पर आसपास के दुकानदारों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी खोज शुरू की। मोबाइल की घंटी बज रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। शक गहराने पर लोग मस्जिद पहुंचे और फोन मिलाया तो रिंग वाशरूम के अंदर से सुनाई दी।

यह भी पढ़े - रायबरेली में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन दोस्तों की मौत

इसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अप्पू अंदर अचेतावस्था में मिले। उन्हें तत्काल सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.