बलिया : संतकुमार की जीत के लिए गर्जना करते हुए व्यापार मंडल भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उतर आया है

बलिया में मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है.

बलिया में मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है. जहां अब व्यापार मंडल ने भाजपा प्रत्याशी संतकुमार मिठाई लाल गुप्ता को अपना समर्थन दे दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी की उपस्थिति में भृगु आश्रम के समीप संगठन की नगर समिति की बैठक हुई.

बैठक में अरविंद गांधी ने संगठन का झंडा भेंट किया और नगर परिषद बलिया के सभापति पद के प्रत्याशी संतकुमार मिठाई लाल गुप्ता को सर्वसम्मति से समर्थन देने की घोषणा की. साथ ही भाजपा प्रत्याशी संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर परिषद बलिया के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़े - Ballia News: खेत की झोपड़ी में सो रहे पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

बैठक में जिला मंत्री संजय कुमार गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, नगर महामंत्री लक्ष्मण गुप्ता, सुनील वर्मा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष जयशंकर वर्मा, सूचना मंत्री प्रीतम गुप्ता, अमित कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, शशिकांत वर्मा पप्पू गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, उप महासचिव संजय गुप्ता, भारतीय तुरेहा चेतना महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश तुरेहा, कन्हैया लाल वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे.

खबरें और भी हैं

Latest News

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.