पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर अवकाश घोषित, बलिया में उत्साह का माहौल

बलिया : जनपदवसियों की मांग पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती (17 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश सरकार तथा भारत सरकार द्वारा सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद बलिया में अपार हर्ष का माहौल है। इस खुशनुमा माहौल के बीच, राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति ने बैठक आयोजित कर बलिया की ओर से उत्तर प्रदेश तथा भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ज्ञात हो कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती दिवस 17 अप्रैल को सरकारी अवकाश घोषित कर दिया गया है। वक्ताओं ने   17 अप्रैल को अवकाश घोषित कर बलिया का सम्मान बढ़ाने के लिए भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया। बैठक में सांसद नीरज शेखर व सदस्य विधान परिषद रविशंकर सिंह पप्पू का भी आभार व्यक्त किया गया कि बलिया की मांग पर लगातार सरकार से आग्रह करते रहे।

यह भी पढ़े - मुरादाबाद में नमाज से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, साले पर प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का आरोप

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.