बलिया में अधिवक्ताओं ने निकाला विरोध मार्च:हापुड़ में अधिवक्ताओं की पिटाई पर नाराजगी, पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Ballia News: हापुड़ में अधिवक्ताओं की पिटाई के विरोध में क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विरोध मार्च निकालते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई है कि हापुड़ की घटना के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही वहां के पुलिस अधीक्षक सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।

सभा को संबोधित करते हुए क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि हापुड़ की घटना वास्तव में लोकतंत्र के लिए कलंक है। इस घटना में जिन अधिकारियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। उन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबित किया जाए।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया के प्राथमिक विद्यालय में चोरी, गैस सिलेंडर समेत मिड-डे मील का सामान ले उड़े चोर

अफसर पर हो कार्रवाई अन्यथा होगा उग्र आंदोलन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया कि दोषी पुलिस अफसर को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाए अन्यथा हम अधिवक्ता उग्र आंदोलन करने के लिए भी बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अधिवक्ताओं के ऊपर आए दिन लाठीचार्ज की घटना सामने आ रही है, जो बहुत ही निंदनीय है। इससे सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।

न्यायिक कार्य से विरत रहे

इस दौरान पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सिविल बार के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे, क्रिमिनल बार के महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा, शिवकुमार तिवारी, प्रदीप गुप्ता, रामविचार यादव, प्रियंक सिंह, चेतन सिंह, नवीन सिंह, भुवाल सिंह, वरुण पांडेय, अशोक वर्मा, अवध नारायण यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.