बलिया में मासूम के अपहरण का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बलिया : उभांव थाना पुलिस ने सोमवार की रात तीन वर्ष के मासूम का अपहरण करने वाले मोहम्मद जैद उर्फ सलीम को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। अपहर्ता के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने घायल अभियुक्त को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि उभांव पुलिस टीम साहूनपुर में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया तो उसने भागने का प्रयास किया। यही नहीं, पुलिस टीम से खुद को घिरता देख संदिग्ध व्यक्ति ने फायरिंग कर दिया। पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त मो. जैद उर्फ सलमान (निवासी एकसार पिपरौली बडागांव) के बांए पैर में गोली लगी है।

यह भी पढ़े - सीआईआई ने ‘हर आखिरी लड़की’ पुस्तक के विमोचन अवसर पर संवाद का आयोजन किया

पूछताछ के क्रम में पता चला कि घायल बदमाश मो. जैद उर्फ सलमान 11 दिसंबर को तीन वर्षीय मु. फुजैल अहमद  पुत्र असलम (निवासी एकसार पिपरौली बडागांव) का अपहरण करने की घटना कारित किया था। पुलिस की सक्रियता बढ़ने पर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया था। घायल बदमाश जैद का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.