बलिया: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बलिया: नगरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के गांव और ससुराल दोनों स्थानों पर शोक का माहौल है।

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लट्ठूडीह निवासी 25 वर्षीय रमेश राम बुधवार रात अपने ससुराल, नगरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में रात करीब 8 बजे रसड़ा-नगरा मार्ग पर राघोपुर गांव के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - UP News: मृतक की फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ मुकदमा

टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और रमेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों को मिली सूचना

पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग रोते-बिलखते रात में ही अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं।

शोक में डूबे परिजन

रमेश राम की असमय मौत से उनके गांव और ससुराल दोनों ही स्थानों पर मातम पसर गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 41 अधिकारियों का...
पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर
हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.