बहराइच: जमीनी विवाद में युवक को तमंचे से मारी गोली, लखनऊ रेफर

बहराइच। जनपद के मझरा गांव निवासी युवक पर शनिवार देर शाम को साले बहनोई ने जमीनी विवाद में तमंचे से फायरिंग कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। एसपी ने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया है। 

कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझरा निवासी अनीस पुत्र मोहम्मद शरीफ का जमीनी विवाद गांव निवासी मनीराम से चल रहा है। शनिवार शाम सात बजे के आसपास अनीस गांव से निकल रहा था। पहले से घात लगाए बैठे मनीराम ने अपने साले बाबू राम निवासी नौबना गांव की मदद से घेर लिया। इसके बाद अवैध तमंचा से अनीस पर फायरिंग कर दी। जिससे अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया।

यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसएसआई गजेंद्र पांडे के साथ घायल को लखनऊ भेजा गया है।

उधर कोतवाल अमितेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी एसपी वृंदा शुक्ला को दी। एसपी ने रात में ही घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। कोतवाल ने बताया कि छर्रे छूकर चले गए हैं। अब इलाज के बाद सेहत में सुधार है।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.