बहराइच: कस्बे में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

नानपारा/बहराइच। नानपारा नगर क्षेत्र में एक युवक का शव सोमवार को पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली नानपारा क्षेत्र नगर पालिका परिषद के मोहल्ला घसियारन टोल में सड़क किनारे एक शव सोमवार सुबह लोगों ने पड़ा देखा। जिस पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सभी ने सूचना पुलिस को दी। कोतवाली की पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच के लिए पहुंची।

आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 40 वर्ष के आसपास है। पहचान के लिए फोटो जिलों के थानों को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.