Bahraich News: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम, चालक हिरासत में

हुजूरपुर/बहराइच। बहराइच जिले के त्रिकोलिया गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सोमवार सुबह कोचिंग जा रहे कक्षा 10 के छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

कोचिंग जाते समय हुआ हादसा

त्रिकोलिया गांव निवासी शोभित वर्मा (16) पुत्र मदन चंद वर्मा फूल बख्श सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। सोमवार सुबह 7:30 बजे वह साइकिल से हुजूरपुर कोचिंग जा रहा था, तभी जिला मुख्यालय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में शोभित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सीएचसी से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन लखनऊ पहुंचने से पहले ही जरवल रोड के पास उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने ट्रक किया जब्त, चालक हिरासत में

थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: मिठाई बनाने के बहाने हलवाई को चाकू मारने वाले हमलावरों का फुटेज मिला, घायल ने की पहचान बलिया: मिठाई बनाने के बहाने हलवाई को चाकू मारने वाले हमलावरों का फुटेज मिला, घायल ने की पहचान
बांसडीह, बलिया: सेरिया मोड़ पर कस्बा निवासी हलवाई मुन्ना प्रसाद माली को मिठाई बनाने के बहाने बुलाकर चाकू मारने के...
बलिया: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को चाकू से किया घायल
बलिया: हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निशानदेही पर गड़ासा बरामद
बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.