Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

नानपारा (बहराइच): जिले के अशरफा बंजरिया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

चार साल पहले हुई थी मोनी की शादी

अशरफा बंजरिया निवासी मोनी (28) का विवाह चार साल पहले अशरफ के साथ हुआ था। शनिवार रात घर में उसका शव फंदे से लटका मिला, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मायके दरगाह थाना क्षेत्र के रहवा विशुनपुर गांव में दी गई।

मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मृतका के भाई और अन्य परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोनी की दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर दी गई। उन्होंने पति समेत अन्य परिजनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मृतका की दो बेटियां हैं, जिनमें एक सिर्फ तीन महीने की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.