Budaun News: रोडवेज बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

बदायूं: श्रीमद्भागवत कथा की दावत खाकर आ रहे साइकिल सवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने पुलिस को रोडवेज बस का नंबर बताया है।

थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव चंदौरा निवासी बेचे लाल (55) गुरुवार शाम पास के गांव बसावनपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हुई दावत खाने गए थे। दावत खाने के बाद वह साइकिल से वापस अपने गांव जा रहे थे। दूसरी साइकिल पर उनके साथ गांव के ब्रजेश थे। गांव कटिया के पास सहसवान की ओर से तेज रफ्तार से आई रोडवेज बस ने बेचे लाल की साइकिल को टक्कर मार दी और वहां से चली गई। 

राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। उस दौरान बेचे लाल की सांस चल रही थीं। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देकर बेचे लाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात बेचे लाल ने दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की तहरीर पर रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.