Badaun Road Accident: स्कूल बस के टक्कर से पलटा ऑटो, युवक की मौत, तीन घायल

बदायूं: दो दिन से घने कोहरे की वजह से हादसे बढ़ गए हैं। मंगलवार को बच्चों को स्कूल ले जाने वाली ईको कार, डीसीएम और रोडवेज बस में भिड़ंत से तीन बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। अगले दिन भी एटीओओ कार्यालय के पास बिल्सी मार्ग पर एक स्कूल बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो पलट गया। एक ग्रामीण की मौत हो गई। चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर मजरा निवासी श्रीपाल (26) पुत्र अमर पाल मजदूरी और सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करते थे। बुधवार सुबह वह अपने गांव निवासी प्रेमपाल सिंह के साथ सब्जी बेचने के लिए गांव दबिहारी निवासी मोतीलाल के ऑटो से आए थे। सब्जी बेचने के बाद वापस लौट रहे थे। ऑटो प्रमोद चला रहे थे। 

ऑटो में मोतीलाल का बेटा कालू भी बैठा था। घना कोहरा था। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे एआरटीओ चौराहे से बिल्सी मार्ग पर सामने से आई स्कूल बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो पलट गया। श्रीपाल की मौके पर मौत हो गई जबकि प्रेमपाल सिंह, चालक प्रमोद, कालू घायल हो गया। बस का चालक भाग गया। 

राहगीरों की सूचना पर कोतवाली सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई, शेखूपुर चौकी इंचार्ज विनोद द्विवेदी मौके पर पहुंचे। सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लोगों ने बताया है कि ऑटो को स्कूल बस ने टक्कर मारी है। जिसकी तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.