बेसिक शिक्षा विभाग का हाल बेहाल!, सचिव ने 27 को, तो बीएसए ने 3 नवंबर को जारी किया परीक्षा आदेश, हो रही चर्चा

अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग में कामकाज कैसे होता है, इसकी ताजा नजीर विभाग द्वारा जारी एक पत्र से होती है। अर्द्धवार्षिक वार्षिक परीक्षा को लेकर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 27 अक्टूबर को पत्र जारी किया गया। यहां हाल यह है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उसके अनुपालन का पत्र तीन नवम्बर को आठ दिन बाद जारी किया। हास्यास्पद यह है कि 31 से दस नवम्बर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा करानी है। महज छह दिन पहले बीएसए के पत्र को लेकर शिक्षकों में खासी चर्चा है।

123

परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा को मजाक सरीखा बना दिया गया है। शीर्ष अधिकारी द्वारा आदेश के अनुपालन को लेकर भी लापरवाही बरती जा रही है। तीन अक्टूबर को बीएसए की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा होनी है। प्रधानाध्यापकों की देखरेख में प्रश्न पत्र निर्माण करते हुए दस नवम्बर को परीक्षा कराना सुनिश्चित करें। शिक्षकों का कहना है कि सीमित समय में गुणवत्ता परक परीक्षा और तैयारी कैसे की जाए। जैसे तैसे परीक्षा कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.