Ayodhya News: सड़क किनारे ईंट के चट्टे से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

अयोध्या। शुक्रवार देर रात अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा हलियापुर-कूरेभार रोड पर पीरो सरैया गांव के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे रखे ईंट के चट्टे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में मौके पर ही अरविंद सरोज (26) की मौत हो गई, जबकि शुभम (27), राजेंद्र पांडेय (55) और रविंद्र पांडेय (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल, सुल्तानपुर भिजवाया। इलाज के दौरान शुभम ने भी दम तोड़ दिया, जबकि राजेंद्र और रविंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया है।

हैदराबाद जा रहे थे, ट्रेन छूटने पर बोलेरो से लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार, कुमारगंज निवासी नरेंद्र भादा और पूरे रमधीर गांव के राजेंद्र पांडेय किसी काम से हैदराबाद जा रहे थे। लेकिन सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचने के बाद उनकी ट्रेन छूट गई। इसके बाद उन्होंने गांव में अपने बेटे शुभम को फोन किया। शुभम, गांव के ही राम बहादुर की बोलेरो लेकर स्टेशन के लिए निकला। उसके साथ अरविंद सरोज और उसका चचेरा भाई रविंद्र पांडेय भी थे। लौटते समय करीब रात 1:40 बजे यह भीषण हादसा हो गया।

गांव में पसरा मातम, परिवारों में कोहराम

अरविंद तीन भाइयों में मंझला था और उसकी सगाई हाल ही में 11 मई को हुई थी। वहीं शुभम अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पीछे पत्नी बबिता और तीन वर्षीय बेटा शुभ है। शनिवार तड़के जब दोनों के शव गांव पहुंचे, तो घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.