चुनावी जनसभा के मंच पर दिखे सहायक अध्यापक को बीएसए ने किया सस्पेंड

औरैया : शहर की मंडी समिति में मंगलवार को आयोजित अखिलेश यादव की जनसभा में मंच पर एक सरकारी कर्मचारी की मौजूदगी सीधे तौर पर कायदे कानूनों को चुनौती देने वाली रही। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो व फोटो के आधार पर अछल्दा बीईओ को जांच सौंपी गई।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षक की पहचान अछल्दा ब्लाक के पैतुआ पूर्वा माध्यमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक रवि यादव के रूप में हुई। मामले में बीईओ की आख्या के आधार पर बीएसए अनिल कुमार ने शिक्षक को गुरुवार को निलंबित कर दिया। वहीं अछल्दा बीआरसी में संबद्ध किया है। पूरे मामले की जांच औरैया बीईओ अजय विक्रम सिंह को सौंपी गई है।
 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि  सपा की जनसभा में मंच पर नजर आए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। यदि कोई भी शिक्षक इस तरह से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसको भी बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.