अमेठी : धर्म की दीवार टूटी, शहरुन और मोनू पासी ने रचाई शादी; बोले, अब हमेशा साथ रहेंगे

अमेठी। यूपी के अमेठी जिले के मुसाफिरखाना की रहने वाली शहरुन खान ने सुल्तानपुर निवासी मोनू पासी संग नया जीवन शुरू किया है। शहरुन ने अपने फैसले को स्वीकार करते हुए साथ निभाने की बात कही और आगे मोनू पासी नाम से जीवन जारी रखने की इच्छा जताई। पूरे घटनाक्रम पर क्षेत्र में चर्चा जरूर है, पर माहौल सामान्य बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ने पहले न्यायालय में वैवाहिक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद वे गंगा स्नान के लिए गए। इसी क्रम में गौरीगंज स्थित सागर आश्रम में हुए अनुष्ठान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में आश्रम परिसर में वैवाहिक विधि और पीठाधीश्वर मोनी स्वामी की मौजूदगी दिखाई देती है। हालांकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

यह भी पढ़े - SOG का बड़ा एक्शन: 500 करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

आश्रम में मौजूद लोगों के अनुसार, वैवाहिक प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हुई। नवदंपति ने अनुष्ठान के बाद पीठाधीश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी ने उन्हें संयम, सम्मान और समझ के साथ वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने की सीख दी।स्थानीय लोगों ने इस विवाह को दोनों का व्यक्तिगत निर्णय मानते हुए सामान्य प्रतिक्रिया दी। क्षेत्र में किसी प्रकार की असामान्य स्थिति नहीं दिखी।

लोगों का कहना था कि जीवन से जुड़े निर्णय व्यक्ति स्वयं तय करता है और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना आवश्यक है। मोनू पासी ने कहा कि उन्होंने सोच-विचार कर यह कदम उठाया है। मोनू पासी ने भी जिम्मेदारी निभाने और आपसी सम्मान बनाए रखने का भरोसा दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.