Agra News: पंजाब से किशोरी को आगरा लाया युवक, लव जिहाद का मामला आया सामने, पुलिस छानबीन में जुटी

आगरा में पति पत्नी बनकर रह रहे युवक और किशोरी को हिंदूवादियों ने पकड़ लिया. दोनों लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह लव जिहाद का मामला है. युवक और किशोरी पंजाब से भाग कर आगरा आए हैं. यहां पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं. जानकारी के अनुसार आगरा के थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र में पंजाब से भाग कर आए एक युवक और किशोरी पति पत्नी बनकर रह रहे थे. आसपास रहने वाले लोगों को दोनों पर कुछ शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना हिंदूवादी नेताओं को दी. इसके बाद हिंदूवादी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक व किशोरी से पूछताछ शुरू कर दी. जिसमें पता चला कि युवक का नाम साहिल है वह किशोरी को अपनी पत्नी बता रहा था. जो उसकी नाबालिग प्रेमिका है. वही किशोरी के परिजनों ने पंजाब में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवा रखी है. इसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा.

पूछताछ में दिल्ली निवासी बताया

एत्मादुद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर गोगाजी स्कूल के सामने वाली गली में एक युवक और किशोरी किराए के मकान में रहने के लिए आए. उन्होंने अपने आप को पति-पत्नी बताया और युवक ने अपना नाम साहिल बताया. इसके बाद लोगों को दोनों पर शक हुआ. उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुर्गा वाहिनी के सदस्यों से शिकायत की और उन्हें मौके पर बुला लिया. इसके बाद सदस्यों ने लड़के से पूछताछ शुरू की. पूछताछ में लड़के ने अपना नाम साहिल बताया और शुरू में लड़की को अपनी पत्नी बताने लगा. उसने बताया कि वह दिल्ली के रहने वाले हैं और यहां किराए पर रहने आए हैं.

यह भी पढ़े - बलिया में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार छात्र की मौत, दो अन्य छात्र घायल

सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की दोस्ती

इसके बाद हिंदूवादी नेताओं ने लड़की को अलग ले जाकर उससे बात की तो उसने बताया कि वह पंजाब शहर की निवासी है. उसकी युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी और वह साहिल के साथ अपने घर से भाग कराई है. वहीं उसने बताया कि उसके घर वालों ने पंजाब में उसके खोने की शिकायत भी दर्ज कर रखी है.

पुलिस लड़की के परिजनों से कर रही संपर्क

हिंदू वादियों ने बताया कि लड़की अभी नाबालिक है और साहिल द्वारा झूठ बोलकर उसे बातों में फसाया गया है. वह उसे पिछले 4 महीना से अलग-अलग किराए के मकान में रख रहा है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और हिंदू वाहिनी के लोगों द्वारा दोनों को एत्तमादुदौला पुलिस के हवाले कर दिया गया है. इसके बाद पुलिस ने लड़की के परिजनों को लड़की की बरामदगी की जानकारी दी.

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.