Agra News: पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह बनी वजह

आगरा: थाना डौकी क्षेत्र के गांव नरि कांकर में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक नवविवाहित दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 23 वर्षीय लवकुश और उनकी 21 वर्षीय पत्नी राखी के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। उनकी शादी को मात्र एक साल ही हुआ था। आत्महत्या के पीछे पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव को वजह बताया जा रहा है।

रात में सोने गए, सुबह मिले मृत

गांव नरि कांकर निवासी लवकुश की शादी एक साल पहले राखी से हुई थी, जिनका मायका गांव झोरियान पिनाहट में है। परिजनों के अनुसार, सोमवार रात दोनों खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। सुबह करीब नौ बजे जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने लवकुश और राखी को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका पाया। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने शवों को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

दो दिन से चल रहा था विवाद

परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। दो दिन पहले ही राखी अपने जीजा के घर से शादी समारोह में शामिल होकर लौटी थी, तभी से दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की असली वजह का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।

थाना डौकी प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को चाकू से किया घायल बलिया: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को चाकू से किया घायल
बांसडीह, बलिया: बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव के पास रविवार को बाइक सवार तीन युवकों ने एक हलवाई को...
बलिया: हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निशानदेही पर गड़ासा बरामद
बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.