पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके 91वें जन्मदिन पर मंगलवार को बधाई दी। कांग्रेस नेता सिंह का जन्म 1932 में हुआ था। उनका जन्म पंजाब के गाह गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। सिंह ने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। 

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी दीघार्यु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’ सिंह ने 1991 से 1996 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्हें सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों के प्रमुख वास्तुकार होने का श्रेय दिया जाता है। सिंह इस समय राज्यसभा के सदस्य हैं। वह पिछले कुछ समय से बीमार हैं।  

खबरें और भी हैं

Latest News

यूएई के मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के चेयरमैन डॉ. अंकुर अग्रवाल को किया सम्मानित यूएई के मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के चेयरमैन डॉ. अंकुर अग्रवाल को किया सम्मानित
दिल्ली-एनसीआर, नवंबर 2026। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में आयोजित आठवें नेशनल फेस्टिवल ऑफ टॉलरेंस एंड कोएग्जिस्टेंस...
दिवाली के जश्न के बीच गिरधर और शनाया गिरफ्तार, ‘हमारी राधा’ में आएगा नया ट्विस्ट
श्रद्धा आर्या का खुलासा, 13 साल पहले गौरव खन्ना के साथ किया था मॉक शूट, अब ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में बनेगी जोड़ी
आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर पेंशन प्लान सेवानिवृत्ति के साथ अगली पीढ़ी के लिए विरासत बनाने का विकल्प
‘मेरी वाली चुड़ैल है’ गाने का अंदाज अनोखा और चुलबुला है : अमित मिश्रा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.