- Hindi News
- Top News
- खून ही खून…सूटकेस में बंद मिली थी महिला की बॉडी, अब अफसरों के उड़े होश
खून ही खून…सूटकेस में बंद मिली थी महिला की बॉडी, अब अफसरों के उड़े होश
सांकेतिक तस्वीर
मुंबई: सेंट्रल मुंबई के कुर्ला का शांति नगर इलाका. मेट्रो प्रोजेक्ट के पास एक लावारिश सूटकेस पड़ी हुई थी. साइट पर काम कर रहे मजदूरों ने नजदीक जाकर देखा तो सूटकेस से खून निकल रहा था. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सूटकेस खोला तो हक्की बक्की रह गई. उसमें एक महिला की लाश पड़ी हुई थी. महिला ने टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहना हुआ था. उसके गले में माला भी थी. लाश देखकर ऐसा लग रहा था कि 24 घंटे के अंदर ही उसकी हत्या हुई है.
लापता लोगों की लिस्ट निकलवाई गई, ताकि उससे महिला के शव की पहचान की जा सके. लेकिन सफलता नहीं मिली. यहां तक कि पोस्टमॉर्टम कराने के बावजूद भी इस बात का कोई पुख्ता जवाब नहीं मिल सका कि महिला की मौत किस वजह से हुई. पुलिस परेशान थी. इसी बीच सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया. इस सुराग के आधार पर पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान उसने खुद को बेकसूर बताया, लेकिन जब पुलिस ने थर्ड डिग्री दी, तो आरोपी टूट गया.
मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मृतक महिला के बीच प्रेम संबंध था. महिला सेंट्रल मुंबई के धारावी इलाके की रहने वाली थी. आरोपी ने उसे किस तरह मारा और कैसे उसे सूटकेस में रखकर लाया, इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस हिरासत में आरोपी से पूछताछ की जा रही है. डीसीपी मनोज पाटिल के मुताबिक, मृतक महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी. उसे शांति नगर में सीएसटी रोड पर चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के पास लावारिस सूटकेस में पाया गया था. आरोपी से पूछताछ के बाद डिटेल दी जाएगी.
