भाजपा नेता आज प्रदेश के विभिन्न जिलाें के लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

भोपाल। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व आज (बुधवार को) प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन, छिंदवाडा एवं नरसिंहपुर, प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा कटनी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंडला एवं डिंडौरी, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सीहोर, लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय शहडोल, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा एवं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 9.30 बजे उज्जैन में झुलेलाल जी के जन्मदिवस के अवसर पर सिंधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12.15 बजे छिंदवाडा के जुन्नारदेव, दोपहर 1.10 बजे चांदामेटा परासिया एवं दोपहर 3.30 बजे नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव विधानसभा के मुंगवानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा प्रातः 9.30 बजे कटनी जिले के माधवनगर के शांतिनगर में जनसंपर्क, प्रातः 10.30 मुड़वारा विधानसभा के चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक, दोपहर 12 बजे बहोरीबंद विधानसभा के तेवरी में नुक्कड़ सभा, दोपहर 1 बजे स्लीमनाबाद में नमो नवमतदाता सम्मेलन एवं दोपहर 2 बजे छपरा में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रातः 11.30 बजे मंडला जिले के सलवाह में जनसभा, दोपहर 2.10 बजे डिंडोरी के बमानी में जनसभा एवं सायं 4.20 डिंडौरी जिले के गोपालपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सीहोर जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय शहडोल में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना जिले के झागर में दोपहर 11 बजे बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक, दोपहर 1.30 बजे गुना के संजोक गार्डन में सामाजिक सम्मेलन एवं सायं 5.30 बजे गुना एवं गुना कैंट के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व मंत्री प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। प्रातः 11.30 बजे राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के खिलचीपुर विधानसभा एवं दोपहर 2.30 बजे आगर मालवा जिले के सुसनेर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े - Ahmedabad: अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में IRIS नेशनल फेयर का आयोजन, 12 राज्यों के छात्रों ने दिखाई STEM प्रतिभा

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.