Big Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री गिरफ्तार, भ्रष्टाचार से जुड़ा है तार

Chandrababu Naidu Arrest : आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। आपराधिक जांच विभाग (CID) ने पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री की यह गिरफ्तारी कथित भ्रष्टाचार के मामले में की गई है। सुबह पुलिस अधिकारियों की टीम जब टीडीपी नेता को हिरासत में लेने के लिए पहुंची तो नंद्याल में जबरदस्त हंगामा हुआ।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था। साथ ही आंध्र प्रदेश पुलिस ने टीडीपी नेता और पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को भी पूर्वी गोदावरी जिले में हिरासत में लिया। टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के वकील ने इस बारे में जानकारी दी है। कहा कि हाई ब्लड प्रेशर और शुगर का पता चलने के बाद सीआईडी चंद्रबाबू को मेडिकल जांच के लिए ले गई है। हम जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

नंदयाल रेंज के पुलिस डीआइजी रघुरामी रेड्डी और अपराध जांच विभाग (सीआइडी) के नेतृत्व में पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी ने नंदयाल के आरके फंक्शन हॉल में स्थित नायडु के शिविर से उन्हें गिरफ्तार किया। ये कार्रवाई सुबह के करीब तीन बजे की गई। चंद्रबाबु नायडु के गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को वहां मौजूद टीडीपी समर्थकों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। समर्थकों ने पुलिस को चंद्रबाबू नायडु के वाहन के पास जाने से रोक रहे थे, लेकिन सुबह के छह बजे पुलिस ने नायडू को उनके वाहन से बाहर निकाला और गिरफ्तार किया। डीआईजी ने कहा उन्हें एपी कौशल विकास निगम घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। उधर, 

गिरफ्तारी के बाद चंद्रबाबू नायडू ने मीडिया से कहा, ‘मैं किसी भी भ्रष्टाचार मामले में शामिल नहीं हूं। सीआईडी बिना किसी सबूत के मुझे गिरफ्तार की है। मैंने जब उनसे सबूत मांगा तो उन्होंने दिखाने से इनकार कर दिया और मेरा नाम एफआईआर में जोड़ दिया।’

खबरें और भी हैं

Latest News

एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि
मुंबई, नवंबर 2026। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त अवधि के दौरान मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया...
जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.