- Hindi News
- टेक
- Facebook जल्द लाने वाला ये खास फीचर, अब बॉलीवुड सेलेब्स से सीधे जुड़ पाएंगे आप
Facebook जल्द लाने वाला ये खास फीचर, अब बॉलीवुड सेलेब्स से सीधे जुड़ पाएंगे आप
फेसबुक यूजर्स के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल मेटा 'चैनल या ब्रॉडकास्ट चैनल' को फेसबुक और मैसेंजर पर देने वाला है। आने वाले हफ्तों में आपको ये नया अपडेट मिलने लगेगा। बता दें इस फीचर की मदद से सेलेब्स और क्रिएटर्स अपने फॉलोअर्स तक कोई स्पेशल न्यूज, फोटो, पोल क्वेश्चन या बिहाइंड द शूट, जो कुछ वह चाहे शेयर कर सकते हैं।
बता दें फेसबुक का ब्रॉडकास्ट चैनल भी ठीक वैसे ही काम करेगा जिस तरह इंस्टाग्राम चैनल काम करता है। किसी भी चैनल को ज्वाइन करने के लिए पहले आपको उस व्यक्ति के पेज को फॉलो करना होगा जिसके बाद आप चैनल में जुड़ पाएंगे। फिलहाल ब्रॉडकास्ट चैनल कुछ ही यूजर्स के लिए लाइव किया गया है।
ऐसे में अगर आपका पहले से फेसबुक पेज है तो आप आसानी से अपना चैनल बना पाएंगे। अगर आपका फेसबुक पेज नहीं है तो आपके चैनल फीचर के लिए इंतजार करना होगा। किसी भी सेलेब या क्रिएटर के चैनल को ज्वाइन करने के लिए आपको उस क्रिएटर की प्रोफाइल में जाना होगा या फिर चैनल को सर्च करना होगा। यहां ध्यान देने वाली बात है कि चैनल के अंदर केवल क्रिएटर या एडमिन पोस्ट कर पाएंगे और फॉलोअर्स उस पोस्ट पर अपना रिएक्शन इमोजी के माध्यम से पाएंगे।
ऐसे में अगर आप नेहा कक्कड़, सनी लियोन समेत दूसरे एक्टर से वॉट्सऐप पर जुड़ना चाहते हैं तो आप इन सेलेब्स के वॉट्सऐप चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं। किसी भी चैनल को ज्वाइन करने के लिए आपको अपडेट्स कॉलम के अंदर जाकर 'फाइंड चैनल' पर क्लिक करना होगा।
