पोको एक्स6 5जी को काफी सस्ते दाम पर खरीदने का मौका, जानिए कीमत और फीचर

  • फटाफट चार्ज हो जाएगी इसकी 5100 एमएएच वाली बैटरी

नई दिल्ली। भारत में पोको एक्स6 5जी को काफी सस्ते दाम पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है।अमेज़न के मोबाइल सेगमेंट पेज पर कई फोन पर दमदार डील दी जा रही है।यहीं पर लाइव हुए एक बैनर से पता चला है कि पोको एक्स6 5जी को 24,999 रुपये के बजाए 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.यानी कि इसकी खरीद पर करीब 7000 रुपये का फायदा पाया जा सकता है।

बता दें कि इस कीमत के साथ बैंक ऑफर जुड़ा हुआ है।इस फोन की सबसे खास बात इसका 120एचझेड अमोलेड डिस्प्ले दी गई है।अगर आपके बजट में ये फोन हैं और नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए इस फोन के सभी फीचर्स के बारे में जान लेते हैं.पोको एक्स6 5जी मोबाइल में यूज़र्स को 6.67 इंच का 1.5के अमोलेड डॉट डिस्प्ले दिया गया है।इसपर 120एचझेड रिफ्रेश रेट, 2160 एचझेड टच सैंपलिंग रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिल जाता है।परफॉरमेंस के लिए फोन में ऑक्टा कोर 2.4जीएचझेड वाला स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट मिलता है।यह चिप 4 नैनोमीटर प्रोसेस पर बेस्ड है इसके साथ एन्ड्रेनो 710 जीपीयू भी मौजूद है। पोको एक्स6 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड एमआईयूआई 14 पर काम करता है।

पावर के लिए इस फोन में तगड़ी 5,100एमएएच की बैटरी दी गई है, और इसको चार्ज करने के लिए 67वॉट की टर्बो चार्जिंग मिलती है।कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम 5जी, 4जीएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 जैसे कई फीचर्स मिल जाते हैं।डिवाइस में डुअल स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया गया है।कैमरे के तौर पर पोको एक्स6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर मिलता है।वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट मिलता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.