अब एक ही जगह से ग्रुप और लोगों को मैनेज कर सकेंगे, वॉट्सऐप ला रहा नया फीचर

नई दिल्ली,(ईएमएस)। वॉट्सऐप पर नए-नए फीचर आने से इसे इस्तेमाल करना और आसान होता जा रहा है। मैसेजिंग सर्विस कंपनी अब सिर्फ टेक्स्ट मैसेज, वीडियो, फीटो सेंड करने के लिए नहीं है बल्कि इससे ऐसे भी कई काम किए जा सकते हैं, जिसके लिए पहले यह ऑप्शन नहीं थे और समय भी बहुत लगता था। वॉट्सऐप अब कुछ खास फीचर्स लाने वाला हैं। नए फीचर में ऐसा ऑप्शन होगा जिससे एक ही जगह से ग्रुप और लोगों को मैनेज कर सकेंगे। 

ये फीचर अभी डेवलप किया जा रहा है और जल्द ही बीटा टेस्टर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा। इस फीचर के बारे में बताया गया है कि ये ऑप्शन कहां मिलेगा और कैसा दिखेगा, इसे बताने के लिए एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिससे कि प्रीव्यू को देखा जा सकता है। इस ऑप्शन के आने के बाद यूज़र्स अपने ग्रुप और इंडिविजुअल को अपने हिसाब से मैनेज कर सकते हैं। ये खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए बहुत काम का है जो फोन पर ज्यादा कॉन्टैक्ट होते हैं और वह चैटिंग के जरिए ज्यादा लोगों से जुड़े रहते हैं। कौन कितना जरूरी है और किस नंबर पर है, उसे अपने हिसाब से कस्टमाइज करने की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा हाल ही में ये भी पता चला था कि आईओएस अपडेट में यूज़र्स के लिए अनिमेटेड इमोजी की पेशकश की जा रही है। हालांकि इसे अभी बीटा टेस्टर्स के लिए दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे रोलआउट किया जाएगा। 

यह भी पढ़े - ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI से लैस लैपटॉप की कीमत ₹47,990

अब सवाल उठाता है कि अनिमेटेड स्टिकर्स अभी के स्टिकर से कैसे अलग होंगे तो स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप टेलीग्राम इस्तेमाल करते हैं तो आपको समझ आ जाएगा कि उसमें किस तरह के स्टिकर्स दिए हैं जो कि जल्द वॉट्सऐप के आईओएस वर्जन में दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को चाकू से किया घायल बलिया: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को चाकू से किया घायल
बांसडीह, बलिया: बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव के पास रविवार को बाइक सवार तीन युवकों ने एक हलवाई को...
बलिया: हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निशानदेही पर गड़ासा बरामद
बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.