ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI से लैस लैपटॉप की कीमत ₹47,990

मुंबई, अगस्त 2026: ताइवान की टेक कंपनी ASUS ने भारत में अपने Chromebook पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया ASUS Chromebook CX15 (CX1505CTA) लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर छात्रों, युवा प्रोफेशनल्स और पहली बार लैपटॉप खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। नए Chromebook में ChromeOS के साथ Google AI फीचर्स दिए गए हैं और इसकी कीमत 47,990 रुपये रखी गई है।

कंपनी के मुताबिक, Chromebook CX15 पढ़ाई, रोजमर्रा के ऑफिस वर्क और मनोरंजन के लिए आसान क्लाउड-बेस्ड कंप्यूटिंग अनुभव उपलब्ध कराता है। इसमें हल्के और मजबूत डिजाइन के साथ डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और एंटरप्राइज-लेवल सिक्योरिटी जैसी खूबियां दी गई हैं।

यह भी पढ़े - AI+ स्मार्टफोन का सर्विस नेटवर्क 1,000+ टचपॉइंट्स तक होगा विस्तारित, दिल्ली में खुलेगा पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर

Google AI के साथ आसान होंगे रोजमर्रा के काम

ChromeOS और Google इकोसिस्टम पर काम करने वाला ASUS Chromebook CX15 यूजर्स को क्लाउड-बेस्ड अनुभव के साथ ऑनलाइन सहयोग और Google AI फीचर्स की सुविधा देता है।

कंपनी का कहना है कि यूजर्स जानकारी जुटाने, प्रेजेंटेशन तैयार करने, ऑनलाइन क्लास अटेंड करने और टीम के साथ मिलकर काम करने जैसे कई काम Google के AI फीचर्स की मदद से आसानी से कर सकेंगे। इसके जरिए छात्र और युवा प्रोफेशनल्स भविष्य के लिए जरूरी AI स्किल्स से भी परिचित हो सकेंगे।

पहली बार ऑफलाइन स्टोर्स पर भी मिलेगा ASUS Chromebook

इस लॉन्च के साथ ASUS भारत में Chromebook की ऑफलाइन उपलब्धता का भी विस्तार कर रहा है। Chromebook CX15 को ASUS Exclusive Stores, ROG Stores, ASUS के अधिकृत रिटेल पार्टनर्स, Reliance Digital, ASUS e-shop और देशभर के अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

इस कदम से ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी के अलावा ऑफलाइन स्टोर पर जाकर भी Chromebook और ChromeOS का अनुभव ले सकेंगे।

₹3,999 प्रति माह से No-Cost EMI

ASUS ने Chromebook CX15 की खरीद को आसान बनाने के लिए फाइनेंस विकल्प भी पेश किया है। ग्राहक ASUS Easy Pay के जरिए 0% नो-कॉस्ट EMI का लाभ उठा सकेंगे, जिसकी शुरुआत 3,999 रुपये प्रति माह से होगी।

कंपनी लैपटॉप के साथ एक साल की स्टैंडर्ड वारंटी और एक साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन भी दे रही है।

'ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं Chromebook का अनुभव'

लॉन्च पर ASUS India के वाइस प्रेसिडेंट, कंज्यूमर एंड गेमिंग बिजनेस सिस्टम, अर्नोल्ड सू ने कहा कि डिजिटल लर्निंग, हाइब्रिड वर्क और AI तेजी से रोजमर्रा की कंप्यूटिंग का हिस्सा बन रहे हैं। ऐसे में ग्राहक ऐसे डिवाइस चाहते हैं, जो इस्तेमाल में आसान और सुरक्षित होने के साथ स्मार्ट फीचर्स से भी लैस हों।

उन्होंने कहा, “Chromebook आज छात्रों, युवा प्रोफेशनल्स और परिवारों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरे हैं। ASUS Chromebook CX15 के जरिए हम इस अनुभव को ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। यह सिर्फ नया AI आधारित Chromebook लॉन्च नहीं है, बल्कि भारत में पहली बार हमारे ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क के जरिए भी ग्राहक ChromeOS और Google AI का अनुभव ले सकेंगे।”

ASUS Chromebook CX15 की कीमत 47,990 रुपये है और यह कंपनी के ऑनलाइन तथा ऑफलाइन रिटेल चैनलों पर उपलब्ध होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.