Cricket World Cup 2023 : विश्व कप के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च, हुए ये बदलाव...देखिए VIDEO

दिल्ली। भारत में पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले एक दिवसीय विश्व कप के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है। टीम इंडिया के आधिकारिक किट स्पॉन्सर एडिडास ने वीडियो शेयर कर नई जर्सी लॉन्च की है। नई जर्सी में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत पूरी टीम का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है। एडिडास ने अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट से टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च किया है। 

एडिडास ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारत के प्रसिद्ध सिंगर और रैपर रफ्तार ने ‘3 का ड्रीम’ गाना गाया है। इस गाने पर ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाड़ी नई जर्सी में नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम के वर्तमान जर्सी से इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। नई जर्सी में कंधे की तीन सफेद धारियों के स्थान पर कंपनी ने भारतीय झंडे के तीन रंगो (केसरिया, सफेद और हरा) को रखा है।

यह भी पढ़े - क्राफ्टन इंडिया के राइजिंग स्टार प्रोग्राम से गाज़ियाबाद के ईस्पोर्ट्स खिलाड़ी आरुष "हाइड्रो" शर्मा को मिली नई पहचान

वहीं जर्सी के छाती के बाईं ओर बीसीसीआई का लोगो और उसके साथ दो सितारे हैं। यह दो सितारे भारतीय टीम की दो वनडे विश्व कप 1983 और 2011 की जीत को दर्शाते हैं। गौरतलब है कि पांच अक्टूबर से क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे विश्व कप की शुरुआत होने वाली है। इस विश्व कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होना है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Ballia News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
बलिया: जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नागपुर गांव स्थित श्रीनाथ बाबा पोखरा में रविवार दोपहर स्नान के दौरान एक...
Ballia News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Ballia News: बांसडीह की बेटी निधि पाण्डेय ने रचा सफलता का इतिहास, बिहार PCS में बनीं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
Ballia News : 12 वर्षों के संघर्ष के बाद पवन कुमार सिंह ने पाई सफलता, BPSC में चयनित होकर बने बीपीआरओ
International Yoga Day : UP में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजन तक ने किया योगाभ्यास
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.