- Hindi News
- राशिफल
- आज का राशिफल। 07 फरवरी, 2024
आज का राशिफल। 07 फरवरी, 2024
 
                                                 मेष
वृष
आज समय रहते समस्याओं को सुलझाना बेहद जरूरी है। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। किडनी के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है। व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।
मिथुन
आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अधिकारियों की मदद मिलेगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। नए लोगों के साथ संपर्क विकसित होंगे। धन के मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
कर्क
आज आप काफी मेहनत करेंगे। पैतृक व्यवसाय में आपको कुछ सुधार करने की आवश्यकता है। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नए लोगों के साथ आपके संपर्क बनेंगे। बिना विचार करे कोई काम न करें।
सिंह
आज अत्यधिक व्यस्तता के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों पर निर्भर होना पड़ सकता है। कमीशन संबंधी कार्यों में लाभ हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।
कन्या
आज अपनी महत्वकांक्षाओं को अनजान लोगों से व्यक्त न करें। विवाह आदि को लेकर तात्कालिक निर्णय लेना उचित नहीं होगा। माता के साथ अपने मन की बातें साझा करने से आपको काफी अच्छा लगेगा। जीवनसाथी से आपकी अपेक्षायें बढ़ सकती हैं।
तुला
आज व्यवसाय में आपको बड़ी उपलब्धियां मिलने के योग बन रहे हैं। आप कठिन से कठिन काम को समझदारी एवं सूझबूझ से सुलझा लेंगे। राजनीतिक संबंधों के लिए दिन बेहतरीन है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय का आनंद लेंगे।
वृश्चिक
आज दिखावे के लिए आप ज्यादा खर्च कर सकते हैं। इससे आपकी बचत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अपनी कमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तकनीकी शिक्षा ले रहे लोगों को पढ़ाई में परेशानी होगी। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें।
धनु
आज साझेदारी से जुड़े हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी योग्यता पर विश्वास बनाए रखें। विदेशी कंपनियों से जॉब के प्रपोजल मिल सकते हैं। कला और गेम्स में आप काफी रुचि ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
मकर
आज माता के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें। आपको काफी थकाऊ यात्राएं करनी पड़ सकती है। पुराना रोग उभर के सामने आ सकता है। खांसी-जुकाम की समस्या होने की संभावना है।
कुंभ
आज शेयर मार्केट में धन निवेश करना लाभकारी होगा। परिजनों पर धन खर्च करेंगे। नए कारोबार की रूपरेखा बना सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। आपकी दबी हुई इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं। सभी काम तीव्र गति से पूर्ण होंगे।
मीन
आज वैवाहिक संंबंधों में थोड़ी अनबन के बाद सब कुछ सामान्य हो जायेगा। मैनेजमेंट संबंधी कार्यों के लिए दिन विशेष है। कारोबार में योजनाएं बदलनी पड़ सकती है। समाजसेवा में आप काफी रुचि लेंगे। पार्टी व पिकनिक के लिए जा सकते हैं।

 
   
   
                                                      
                                                      
                                                      
                                                     3.jpg) 
                                                      
                                                      
                                                      
                                                      
                                                      
                                                      
                                                      
                                                      
                                                      
                                                      
                                                      
                 
                 
                3.jpg) 
                 
                 
                 
                 
                