आज का राशिफल। 06 फरवरी, 2024

मेष

आज सहकर्मियों के व्यवहार से आप व्यथित हो सकते हैं। बच्चे पढ़ाई को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। बड़े-बुजुर्ग लोगों का अनादर न करें। अपने करियर को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal: 07 फरवरी 2025 राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

वृष

आज व्यापार से जुड़े लोगों को चोरी और सामान गुमने जैसी स्थितियों के लिए कुछ सावधान रहना चाहिए। धन का अनावश्यक अपव्यय करने से बचें। मेहनत का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। मित्रों से ज्यादा अपेक्षा न करें।

मिथुन

आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। व्यापार में आपको पुराने संपर्कों से काफी लाभ हो सकता है। नया कार्य शुरू करना हितकर रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें।

कर्क

आज साझेदारी में नए काम शुरू कर सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा में आपको कुछ समस्या हो सकती है। ऑनलाइन कारोबार में उत्तम लाभ मिल सकता है। स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना चाहिए।

सिंह

आज नए कार्यों की शुरुआत न करें। अनावश्यक बहसबाजी से अंततः आपका ही नुकसान होगा। मंत्र और देवपूजा आदि की तरफ आप प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता को लेकर कुछ शंका में रहेंगे।

कन्या

आज आप कई सारे काम होने के कारण थोड़े भ्रमित से रहेंगे। निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी होगी। परिजनों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। जल्दबाजी के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं।

तुला

आज किसी सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

वृश्चिक

आज अनुशासित जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों पर किसी कारण नाराज हो सकते हैं। अधिक थकान के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। अपने लक्ष्यों को सुनियोजित तरीके से पूरा कर लेंगे।

धनु

आज जॉब कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम मिल सकता है। मशीनी कार्यों में कुछ सुधार करना पड़ सकता है। व्यापार में सुधार होने से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन अपने हिसाब-किताब का विवरण स्पष्ट रखें। यात्रा के दौरान सावधानी और सुरक्षा का ध्यान रखें।

मकर

आज पुराने कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कर लें। अपने आत्मविश्वास और मनोबल में कमी न आने दें। संभव हो तो लंबी दूरी की यात्रा न करें। परिजनों से भावनात्मक सहयोग की अपेक्षा रखेंगे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें।

कुंभ

आज लोगों के विश्वासपात्र बने रहेंगे। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समर्पित रहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर मित्रों से चर्चा हो सकती है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

मीन

आज इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को जॉब के मौके मिल सकते हैं। कठोर वचन बोलने से आपका प्रेमी नाराज हो सकता है। लोग आपके काम का श्रेय ले सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के बीच काफी अच्छा तालमेल रहेगा।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.