आज का राशिफल 24 अप्रैल 2025: पूरी होंगी मनोकामनाएं, मिलेगा भाग्य का साथ

मेष:

पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। मित्रों का साथ और सहयोग मन को प्रसन्न करेगा। संतान से जुड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। पुराने अटके मामलों का समाधान निकलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक लाभ भी संभव है।

वृषभ:

पूर्वनियोजित कार्यों की योजना समय से पहले बना लेंगे। लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। समय का सदुपयोग होगा। बीमा, कमीशन आदि कार्यों से लाभ संभव है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 07 Apr 2026: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

मिथुन:

सामाजिक रिश्तों से लाभ मिलेगा। मन सकारात्मक रखें। दांपत्य जीवन में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। कुछ लोग आदतों पर सवाल उठा सकते हैं। विदेश यात्रा में अड़चनें आ सकती हैं।

कर्क:

नये काम की शुरुआत से बचें। कार्यों में बाधाएं आएंगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। जिम्मेदारियों को स्वयं निभाएं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या, जैसे मुँह में छाले हो सकते हैं, खानपान पर ध्यान दें।

सिंह:

पुरानी मेहनत का फल मिलेगा। कार्यस्थल पर बदलाव संभव है। आर्थिक चिंता बनी रह सकती है लेकिन निजी जीवन में मिठास बनी रहेगी। व्यापार में नई रणनीति अपनानी होगी।

कन्या:

नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा। किसी रिश्तेदार की सहायता करनी पड़ सकती है जिससे मन संतुष्ट रहेगा।

तुला:

विद्यार्थी उच्च शिक्षा की ओर बढ़ेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। दोस्तों से मतभेद हो सकते हैं। किसी पर भी आँख मूंदकर विश्वास न करें। सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतें।

वृश्चिक:

दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यभार अधिक न लें। दूसरों की राय में अंतर होगा। मीठी बातों में बहकर कोई निर्णय न लें।

धनु:

मजबूत इच्छाशक्ति से कार्य पूरे होंगे। फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पदोन्नति के संकेत हैं। भाई-बहनों के साथ गंभीर चर्चा होगी। बड़ी डील से मुनाफा हो सकता है।

मकर:

छोटे व्यापारियों को परेशानी हो सकती है। पारिवारिक तनाव मन को विचलित करेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आँखों की तकलीफ हो सकती है। व्यवसाय में लाभ की संभावना बनी है।

कुंभ:

प्रेम संबंधों को समय देंगे। दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यशैली में सुधार की आवश्यकता महसूस करेंगे। सिर्फ जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दें। रिश्तों को लेकर दुविधा हो सकती है।

मीन:

आपके विचार व्यावहारिक हो सकते हैं, लेकिन सच बोलने पर आलोचना झेलनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर अपमान की स्थिति बन सकती है। घरेलू कार्यों में मन नहीं लगेगा। नशे से दूरी बनाएं। शेयर बाजार में निवेश से बचें।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.