- Hindi News
- राशिफल
- आज का राशिफल 5 मई 2025: जानिए किन राशियों को मिल सकती है सफलता और कौन रहें सतर्क
आज का राशिफल 5 मई 2025: जानिए किन राशियों को मिल सकती है सफलता और कौन रहें सतर्क

मेष (Aries)
आज रिश्तों को लेकर कुछ असंतोष हो सकता है। किसी को उधार देना नुकसानदेह हो सकता है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न रखें। सतर्क रहें क्योंकि करीबी लोग ही विरोध कर सकते हैं।
वृषभ (Taurus)
मिथुन (Gemini)
परिवार के कुछ लोगों की बातें निराश कर सकती हैं। भविष्य की योजनाएं फिलहाल न बनाएं। कार्यस्थल पर कुछ लोग अफवाह फैला सकते हैं। मित्रों से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (Cancer)
प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारी अपने उत्पादों की ब्रांडिंग पर ध्यान दें। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे।
सिंह (Leo)
वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। निजी बातें दूसरों से साझा न करें। निवेश से बचें। परिवार से मतभेद हो सकते हैं और खुद को नजरअंदाज महसूस कर सकते हैं।
कन्या (Virgo)
उच्चाधिकारी वेतनवृद्धि कर सकते हैं। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। विदेश व्यापार के योग हैं। समय आपके अनुकूल है। बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी।
तुला (Libra)
आपकी बातों को लोग गंभीरता से लेंगे। नया काम शुरू हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
वैवाहिक रिश्तों में संवाद की कमी रह सकती है। अति आत्मविश्वास से बचें। घर में मेहमान आ सकते हैं। कार्यस्थल पर टकराव संभव है। यात्रा में सावधानी रखें।
धनु (Sagittarius)
आय सामान्य रहेगी लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। चिंता और नकारात्मक विचार मन को विचलित कर सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।
मकर (Capricorn)
दोस्तों संग अच्छा समय बीतेगा। सरकारी कामों में अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे। आपकी विनम्रता लोगों को प्रभावित करेगी।
कुंभ (Aquarius)
आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। काम के तरीकों में सुधार करेंगे। कमीशन आधारित कामों से लाभ मिलेगा। संतान की प्रगति से संतोष मिलेगा।
मीन (Pisces)
कामकाज में सम्मान और लाभ मिलेगा। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है। संतान की तरक्की से फायदा होगा। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में मिठास आ सकती है।