- Hindi News
- राशिफल
- आज का राशिफल 23 नवंबर 2025: कैसा रहेगा आज का रविवार, पढ़ें दैनिक राशिफल
आज का राशिफल 23 नवंबर 2025: कैसा रहेगा आज का रविवार, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष
आज सहकर्मियों की मदद से बड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा। नए रिश्तों को लेकर सतर्क रहें। संतान के व्यवहार पर ध्यान दें।
वृषभ
मिथुन
आज आराम और सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। किसी पुरानी उलझन का समाधान मिलेगा। नई सीख या अवसर प्राप्त होंगे। पुरानी डील से लाभ संभव।
कर्क
व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नौकरी और इंटरव्यू में सफलता की उम्मीद है। आय बढ़ेगी लेकिन खर्च भी साथ बढ़ेंगे। बिजली और गैस उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें।
सिंह
सरकारी कामकाज में रुकावट आ सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत। प्रेम संबंधों में भाग्य साथ देगा। धार्मिक मामलों में अंधविश्वास से बचें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें।
कन्या
व्यवसाय में बड़ा बदलाव करने से बचें। काम में एकाग्रता कम रहेगी। कार्यस्थल पर अचानक परिस्थितियाँ बदल सकती हैं। कुछ लोग नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, सतर्क रहें।
तुला
सहकर्मी पीठ पीछे चुगली कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारों से सहयोग मिलेगा। विद्वानों का साथ लाभदायक रहेगा। आपकी कार्यक्षमता की सराहना होगी, उत्साह बढ़ेगा। घरेलू बजट का ध्यान रखें।
वृश्चिक
उधार चुकाने के लिए अच्छा दिन है। वाहन सावधानी से चलाएँ। परिश्रम में कमी न आने दें। राजनीति से जुड़े लोग सोच-समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं।
धनु
ज्ञानवर्धक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर का माहौल सुखद रहेगा। रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेंगे। ज़िम्मेदारियाँ थोड़ी परेशान कर सकती हैं।
मकर
सेहत, विशेषकर वायरल संक्रमण से सावधानी जरूरी। हीनभावना न आने दें। बुजुर्गों से विवाद न करें। विदेश यात्रा की राह साफ हो सकती है। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है।
कुंभ
आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जरूरी चीजों की खरीद पर खर्च होगा। भारी उद्योग या तकनीकी क्षेत्र वालों की आय बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग करियर में सहायक बनेगा।
मीन
काम के बोझ से व्यस्तता रहेगी। अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार और प्रियजनों के साथ खुशी भरा समय बीतेगा।
