- Hindi News
- राशिफल
- Aaj Ka Rashifal 16 Nov 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 Nov 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष
आज आपके प्रति लोग नकारात्मक भाव अपना सकते हैं। अपने काम को लेकर दूसरों से अधिक राय न लें। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के प्रति विश्वास कम हो सकता है। पुराने मित्रों से मिलना होगा। अपने व्यवहार को संतुलित रखें।
वृष
मिथुन
आज आपका मन घर में नहीं लगेगा। अड़ियल रवैये के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन अत्यंत तनावयुक्त हो सकता है। नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें। धन के लेन-देन में सावधानी रखें।
कर्क
आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विरोधियों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। छोटी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों ही जगह आपकी प्रशंसा होगी। शुभ समाचारों के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह
आज शेयर मार्केट में बड़ा निवेश न करें वरना आर्थिक हानि होने की संभावना भी बन रही है। घर में बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं। घर के काम में आप अत्यंत व्यस्त रहेंगे। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।
कन्या
आज यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। अपने उद्देश्यों को लेकर सतर्क रहें। समाज में सक्रिय लोगों को सम्मानित किया जा सकता है।
तुला
आज आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिए। आत्मसम्मान को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। पति-पत्नी के बीच झगड़े होने की संभावना बन रही है। पुरानी कड़वी यादें अचानक आपके सामने आ सकती हैं।
वृश्चिक
आज दिन की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी। आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है। व्यापार में तकनीक का काफी अच्छा प्रयोग करेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे।
धनु
आज प्रत्येक कार्य आप काफी समझदारी से करेंगे। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो समय बहुत ही अच्छा है। प्रियजनों की सलाह आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। एक साथ अनेक कार्य करने से बचें।
मकर
आज व्यर्थ बातों पर अधिक ध्यान न दें। माइग्रेन के रोगियों को धूप और धूल से बचना चाहिए। बच्चों के ऊपर आप गुस्सा निकाल सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का मन काम में नहीं लगेगा।
कुंभ
आज कुछ लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं। मित्रों को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। परिवार में सामंजस्य में कमी महसूस होगी। एलर्जी और कफ के रोग परेशान कर सकते हैं।
मीन
आज उच्च पदस्थ लोगों से आपके संपर्क विकसित हो सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार करने के लिए समय बहुत ही शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा।
