आज का राशिफल, 04 अप्रैल, 2024

मेष

आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। दूसरों की निंदा करने से बचें। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें। व्यवसाय में नए ऑर्डर मिल सकते हैं,जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifa 5 Feb 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है

वृष

आज आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। संतान की गतिविधि से आप कुछ व्यथित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के सहकर्मियों के साथ परेशानी होगी।

मिथुन

आज परिवार का सहयोग न मिलने से कुछ काम रुक सकते हैं। बड़े भाई-बहनों को लेकर परेशानी होगी। भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें। आपको धैर्यवान होकर काम करना चाहिए। अपनी दिनचर्या को असंतुलित न होने दें।

कर्क

आज अनावश्यक चिंता न करें। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। आप भोग-विलास का भरपूर आनंद लेंगे। आप समझदारी से उलझे मामलों को सुलझा लेंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको शिक्षा में काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह

आज राजनीतिक व्यक्तियों को मान-सम्मान मिलेगा। सूझ-बूझ के साथ मामलों को सुलझा लेंगे। नजदीकी मित्र आपका काफी अच्छा सहयोग करेंगे जिसके कारण आप तनाव मुक्त महसूस कर सकते हैं।

कन्या

आज दांपत्य संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। खानपान में लापरवाही न करें। वाणी में संयम अवश्य रखें। अनचाही यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। अपरिचित लोगों के कारण नुकसान हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बढ़ेगा।

तुला

आज माता से सलाह लेना आपके लिए लाभकारी होगा। विवाहेतर संबंधों से स्वयं को दूर रखें। महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक

अाज नए संपर्कों का लाभ उठाएंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों को लेकर तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन के लिए जा सकते हैं। आप काफी सहज महसूस करेंगे। व्यापार में नई शुरुआत कर सकते हैं।

धनु

आज जॉब में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। वैवाहिक संबंधों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। मानसिक दबाव से छुटकारा मिलेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। परिवार के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की कुछ चिंता हो सकती है।

मकर

आज प्रियजनों के साथ हास्य-विनोद में शाम बिताएंगे। व्यापार की प्रगति से हर्षित होंगे। परीक्षा परिणामों में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल सौहार्दपूर्ण रहने वाला है। जॉब में उच्च पद मिल सकता है।

कुंभ

आज पुरानी यादों को लेकर मन व्यथित होगा जिसके कारण आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। दूसरों की बातों पर ज्यादा विश्वास न करें। दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी। वाणी में कटुता के कारण रिश्तों में दरार आ सकती है।

मीन

आज मूल्यवान वस्तु उपहार में मिल सकती है। आप परेशान लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे। अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। व्यवसाय में आपकी आय में बढ़ोतरी होगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.