आज का राशिफल 19 अप्रैल 2025: कैसा रहेगा आज का शनिवार, पढ़े दैनिक राशिफल

मेष:

आज छोटी-छोटी गलतियाँ बड़े नुकसान का कारण बन सकती हैं। बिना मांगे सलाह न दें और बोलते समय सावधानी रखें। व्यापार में दिन लाभकारी है, लेकिन माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ:

परिवार के साथ शॉपिंग का प्लान बन सकता है। यहां तक कि विरोधी भी आपकी तारीफ करेंगे। मनोबल कुछ कम रह सकता है, जिससे काम में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय में नए प्रयोग करने की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन जोखिम से बचें।

मिथुन:

आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे परिवार खुश रहेगा। पुराने अनुभव आज काम आएंगे। नया बिजनेस शुरू करने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल से शुभ समाचार मिल सकता है और विरोधियों से राहत मिलेगी।

कर्क:

काम में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। राजनीतिक चर्चा से बचें और फालतू बातों में तनाव न लें। प्रेम संबंधों में बहस से बचें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में मन लगाएँगे और लक्ष्य के प्रति जागरूक रहेंगे।

सिंह:

नया वाहन खराब हो सकता है। कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। रहस्यमयी विषयों में रुचि बढ़ेगी। गर्मी और एलर्जी से परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में आय को लेकर चिंता रहेगी।

कन्या:

विद्यार्थियों को शिक्षकों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। वैवाहिक जीवन में संदेह को जगह न दें। पढ़ाई पर अधिक फोकस करें। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

तुला:

आज अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर पाएंगे। बिजनेस मीटिंग के योग हैं। भाई-बहनों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृश्चिक:

अजनबियों पर भरोसा करने से बचें। किसी को उधार देने से नुकसान हो सकता है। विवादों से दूरी बनाए रखें। खानपान में परहेज करें। एक जरूरी काम में थोड़ी बाधा आ सकती है।

धनु:

घर की मरम्मत की योजना बना सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। नई संपत्ति खरीदने का योग है और पैसों की तंगी दूर हो सकती है। नया रोजगार शुरू करने के लिए दिन शुभ है।

मकर:

विवाहेत्तर संबंधों की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। यात्रा में परेशानी हो सकती है। जोड़ों का दर्द सताएगा और फंसा हुआ पैसा वापस नहीं मिलेगा। गुस्सा और ज्यादा बोलने से रिश्तों में खटास आ सकती है। बीमा में निवेश फायदेमंद होगा।

कुंभ:

विरोधी हार मानेंगे और दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का हल मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग कूटनीति से सकारात्मक कार्य कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

मीन:

ऊंचे पद पर बैठे लोगों को दस्तावेज संभालकर रखने चाहिए। यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यशैली में बदलाव हो सकता है। अति आत्मविश्वास से बचें और अनुभवी मित्रों की सलाह मानें।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.