Aaj Ka Rashifal 20 फरवरी 2025: कैसा रहेगा आज का गुरुवार, क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

मेष – प्रगति के संकेत, योजनाओं की सफलता के लिए प्रयासरत रहेंगे। स्वजनों से विचार-विमर्श लाभकारी रहेगा। दिनचर्या कुछ अव्यवस्थित रह सकती है। वैवाहिक जीवन में कटुता संभव।

वृषभ – कार्यसिद्धि के प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। धन संचय की प्रवृत्ति बढ़ेगी। मेल-जोल में रुचि रहेगी। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। हर्ष का अनुभव करेंगे।

मिथुन – कार्यों में प्रगति होगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर बनेंगे। वैवाहिक जीवन की अड़चनें समाप्त होंगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क – दिन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। स्वास्थ्य में शिथिलता महसूस होगी। क्रोध अधिक रहेगा, जिससे गलतफहमी और हानि हो सकती है। दिन का शेष भाग अनुकूल रहेगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं।

सिंह – ग्रहस्थिति अनुकूल रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। यात्रा संतोषजनक रहेगी। दिन के उत्तरार्ध में कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, जिससे व्यापार में निराशा हो सकती है।

कन्या – स्वविवेक से लिए गए निर्णय लाभकारी होंगे। व्यवसाय में नए बदलाव और विस्तार की योजना सफल होगी। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा। यश और सम्मान मिलेगा।

तुला – समय संतोषजनक रहेगा। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परिचितों से विचार-विमर्श लाभकारी रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक – दिनचर्या अव्यवस्थित रह सकती है। आर्थिक और व्यावसायिक उन्नति के योग हैं। अध्ययन में रुचि कम रहेगी। दिन के अंत में कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

धनु – दिन सफलतापूर्वक बीतेगा। स्वयं के निर्णय लाभदायक होंगे। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। शाम का समय प्रतिकूल रह सकता है। दांपत्य जीवन में असंतोष और अशांति की स्थिति बन सकती है।

मकर – परिस्थितियों में सुधार होगा। सकारात्मक विचारों का उदय होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। परिवार में शुभ आयोजन संभव।

कुंभ – कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। सरकारी मामलों में सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। अध्ययन में रुचि रहेगी।

मीन – कुछ उलझनें बनी रह सकती हैं। कार्यों में रुचि कम होगी। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। यात्रा से हानि हो सकती है। हालांकि दिन का उत्तरार्ध अनुकूल रहेगा। नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.