Aaj Ka Rashifal 21 Apr 2025: सोमवार जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़े दैनिक राशिफल

मेष: आशाएं होंगी पूरी, व्यापार में विस्तार के योग हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। स्थान परिवर्तन संभव है। यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा। प्रशंसा और सफलता से मन प्रसन्न होगा।

वृषभ: मेहनत रंग लाएगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। मनोरंजन और भौतिक सुख-सुविधाओं में दिलचस्पी रहेगी। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा संतोषजनक होगी।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 09 मई 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

मिथुन: आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में कुछ कमजोरी संभव है। किसी योजना को लेकर चिंता बनी रह सकती है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है, लेकिन किसी लाभ का अवसर भी मिल सकता है।

कर्क: नई योजनाएं साकार रूप लेंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होंगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विलासिता की ओर आकर्षण बढ़ेगा। अचानक लाभ की संभावना है।

सिंह: साहसिक प्रयासों से प्रगति मिलेगी। सकारात्मक विचारों से मानसिक शांति मिलेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं।

कन्या: शारीरिक सुख में वृद्धि होगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। भाग्य नये रास्ते खोलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी।

तुला: दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। कार्यों में मन नहीं लगेगा और योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। सरकारी मामलों में उलझनें बढ़ेंगी। यात्रा से थकान हो सकती है। धन का नुकसान भी संभव।

वृश्चिक: स्थितियां सुधरेंगी। मनचाहे कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार और प्रियजनों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। धन की आवक के रास्ते खुलेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। नए संपर्क उपयोगी साबित होंगे।

धनु: व्यवसाय में उन्नति होगी। किसी जटिल समस्या का समाधान मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभ देगा। खानपान में बदलाव होगा। यात्रा सफल रहेगी। सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।

मकर: कार्य और आर्थिक मामलों में तरक्की होगी। इच्छित सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ी खटास संभव है, लेकिन प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। दूसरों से मिल रही सहायता से राहत मिलेगी। ज्ञान और शिक्षा में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ: लंबे समय से अटके कामों में निराशा मिल सकती है। पारिवारिक उलझनों से तनाव रहेगा। आय में रुकावटें आएंगी। मित्रों से गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। यात्रा थकावट भरी हो सकती है। मानसिक शांति भंग हो सकती है।

मीन: परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है। आर्थिक लाभ होगा। घर में शुभ कार्य संपन्न होंगे। विरोधी परास्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.