काम की बात : स्वस्थ रहना है तो तले भुने खाने से बना लें दूरी; ऑयली फूड खाने के बाद जरूर करें यह काम

  • ऑयली फूड खाने के बाद जरूर करें यह काम

नई दिल्ली । यदि आप पूरी तरह से स्वस्थ और सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको ऑयली अर्थात् तले भुने खाने से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऑयली फूड न सिर्फ वजन बढ़ाने का काम करता है अपितु कोलेस्ट्रॉल, ब्लडप्रेशर और दिल के दौरे की समस्या को भी बढ़ाता है।

कई बार ऐसे मौके आते हैं जब आपको ऑयली फूड खाना ही पड़ जाता है। इसे खाए बिना रहा भी नहीं जाता है। ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि इसके खाने से आपके शरीर पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े। ऑयली खाना खाने के बाद गुनगुना पानी पिएं क्योंकि इससे डाइजेशन काफी अच्छा रहता है और ऑयली खाने को पचाने में मदद मिलती है। साथ ही गर्म पानी ऑयल के जमा कणों को भी निकाल देता है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते तो आंतों पर इसका गहरा असर पड़ता है और कब्ज की समस्या हो सकती है। जब भी आप ऑयली खाना खाते हैं तो कम से कम 30 मिनट तक वॉक करें। वॉक करने से डाइजेशन सही रहता है और पेट भी हल्का महसूस होता है। इससे आपका वजन भी कम होगा।

आप खाना खाने के बाद धीमें-धीमें टहलें। अगर आप दिनभर खुद को फ्रेश महसूस कराना चाहते हैं, तो एक हेल्दी और पौष्टिकता से भरपूर नाश्ता करें। आप अपने आहार में साबुत अनाज शामिल करें। जूस और पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें। फल और सब्जी शरीर को सक्रिय रखने में मदद करते हैं क्योंकि इनके जरिये शरीर को विटामिन, फाइबर और जरूरी खनिज तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। अगर आपने ऑयली और जंक फ़ड का सेवन ज्यादा कर लिया है तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए आप अपने सुबह के नाश्ते में कम से कम एक कटोरी ड्राई फ्रूट्स और फलों का सेवन जरूर करें। दोपहर के खाने में सलाद और हरी सब्जियों को शामिल करेंगे तो कहने ही क्या।

ऑयली खाना खाने के बाद डिटॉक्स ड्रिंक जरूर पिएं। यह शरीर में जमा होने वाले खराब पदार्थ और ऑयल बाहर निकालने में मदद करता है। विशेषज्ञों की मानें तो डिटॉक्स ड्रिंक से आसानी से वजन भी कम किया जा सकता है। शोध के मुताबिक, जब भी आप ऑयली खाने का सेवन करें तब नींबू के रस के साथ गुनगुने पानी को पिएं। इससे शरीर का फैट कम होता है और इम्युनिटी भी मजबूत रहती है। घर के बने डिटॉक्स ड्रिंक सबसे बढ़िया होते हैं। ऑयली खाना खाने के बाद ठंडी चीजों का सेवन भूलकर भी ना करें। इससे पेट के साथ-साथ लीवर काफी प्रभावित होता है। साथ ही, खाए हुए खाने को पचाने में काफी मुश्किल होती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.