लोहरदगा: बाइक, टेम्पो और ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lohardaga News। नेशनल हाईवे-39 पर कुड़ू-रांची मुख्य मार्ग के कोकर चौक के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बाइक, टेम्पो और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे। उनकी चीख-पुकार से पूरा सीएचसी परिसर गमगीन हो गया। परिजनों को यकीन नहीं हो रहा था कि उनके घर के चिराग बुझ चुके हैं।

यह भी पढ़े - युवाओं के लिए नए विकल्प लेकर झारखंड पहुंचा मेडुसा, प्रीमियम टेस्ट अब और करीब

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवकों की पहचान रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के सोंस पाटूक गांव निवासी पवन उरांव और कर्मा उरांव के रूप में हुई है। वे बाइक से कैरो थाना क्षेत्र के ऐडादोन गांव जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोकर चौक के पास उनकी बाइक पहले टेम्पो से टकराई, इसके तुरंत बाद एक ट्रैक्टर भी दोनों वाहनों से भिड़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

कुड़ू से पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.