- Hindi News
- भारत
- चाकू से गोदकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
चाकू से गोदकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
मुरैना। पारिवारिक क्लेश के चलते अपने दो मासूम बच्चों को लेकर मायके आई महिला को उसके पति ने चाकूओं से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। युवक ने पहले अपने बच्चों से घर जाने के लिए कहा, लेकिन बच्चों ने मना कर दिया। जिसके बाद तैश में आए युवक ने चाकू निकालकर पत्नी पर ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच बचाव में आई 50 वर्षीय सास पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। यह वारदात गुरुवार की शाम मुरैना शहर के गंदी पोखर इलाके में घटित हुई ।
बच्चों ने भी घर जाने से इंकार कर दिया। इस दौरान रचना बाजार दवा लेने के लिए गई थी। जब शाम को रचना घर आई तो बच्चों को घर ले जाने को लेकर राजू उससे भी विवाद करने लगा। रचना ने बच्चों को उसके साथ भेजने से इंकार कर दिया। जिसके बाद राजू ने तैश में आकर जेब में रखा चाकू निकाला और बच्चों के सामने ही पत्नी रचना के पेट में कई बार चाकू से प्रहार कर दिए। जिससे रचना मौके पर ही गिर पड़ी। बचाव में सास ऊषा राठौर आई तो उस पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप घायल कर दिया। वारदात के बाद राजू मौके से भाग निकला। रचना व ऊषा को अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने रचना को मृत घोषित कर दिया। वहीं ऊषा का इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई, जहां ऊषा से घटना की जानकारी ले रही थी। इसके साथ ही राजू की भी तलाश में पुलिस जुट गई है।
