डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित

पटना, मई 2026 : बारिश और नमी के कारण घरों में सीलन, दीवारों की पपड़ी उतरना और संरचना कमजोर होने जैसी समस्याएं आज भी लोगों के लिए बड़ी चिंता बनी हुई हैं। खासकर पूर्वी भारत में लंबे मानसून और अधिक नमी की वजह से घरों की मजबूती पर जल्दी असर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए डालमिया भारत सीमेंट ने अपना नया सुपर-प्रीमियम सीमेंट ‘वेदर 365’ बाजार में उतारा है।

कंपनी के अनुसार, यह वॉटर रिपेलेंट सीमेंट खास तौर पर उन घरों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें लंबे समय तक पानी और नमी से सुरक्षा की जरूरत होती है। फिलहाल इसे बिहार और पश्चिम बंगाल के बाजारों में लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़े - भोपाल से पिछड़ों-दलितों के हक की हुंकार भरेगा अपना दल (एस), 20 मई को होगा महामंथन

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि ‘वेदर 365’ केवल सीमेंट नहीं, बल्कि हर मौसम में घरों को सुरक्षित रखने वाला एक समाधान है। इसे विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां बारिश और नमी सबसे बड़ी चुनौती होती है।

कंपनी के मुताबिक, यह सीमेंट छत, कॉलम और नींव जैसे महत्वपूर्ण हिस्सों के निर्माण के लिए उपयुक्त है। इसमें इस्तेमाल की गई ‘यूनिफॉर्म वॉटर रेपेलेंट टेक्नोलॉजी’ पानी के रिसाव को कम करने, सीलन रोकने और आरसीसी ढांचों में स्टील को जंग से बचाने में मदद करती है। साथ ही इससे घरों की मजबूती बढ़ती है और पेंट की उम्र भी लंबी होती है।

डालमिया भारत सीमेंट का कहना है कि अब ग्राहक केवल सस्ता सीमेंट नहीं, बल्कि ऐसा उत्पाद चाहते हैं जो लंबे समय तक मजबूती, सुरक्षा और कम रखरखाव सुनिश्चित कर सके। कंपनी के अनुसार, पूर्वी भारत में मौसम की चुनौतियों को देखते हुए प्रीमियम और मौसम-अनुकूल सीमेंट की मांग लगातार बढ़ रही है।

कंपनी ग्राहकों को ऑन-साइट तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराएगी, ताकि निर्माण के दौरान सही तकनीकों का इस्तेमाल हो सके और घर लंबे समय तक मजबूत बने रहें।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.