परिवहन निरीक्षक से मारपीट के दो अभियुक्तों को सजा

जयपुर। जिले के सत्र न्यायालय ने 9 साल पुराने मामले में परिवहन निरीक्षक के साथ राजकार्य के दौरान मारपीट करने और नगदी व मोबाइल छीनने के दो अभियुक्तों रोहिताश व गोपाल को 5 साल की जेल सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोनों अभियुक्तों पर कुल 14,400 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वहीं कोर्ट ने दो अन्य आरोपी कृष्ण कुमार व दिनेश को बरी कर दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक राघवेन्द्र पारीक ने बताया कि परिवहन निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी ने बगरू पुलिस थाने में 25 फरवरी, 2015 को एफआईआर दर्ज करवाई थी।

इसमें कहा कि वह अपने राजकार्य में व्यस्त था और उसी दौरान अजमेर रोड पर ठीकरिया टोल प्लाजा के पास 5-6 जनों ने उसके साथ गंभीर तौर पर मारपीट की और उसकी नगदी व अन्य सामान छीनकर भाग गए। इस हमले में उसकी नाक की हड्डी व हाथ की अंगुली भी टूट गई। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। मेडिकल में सामने आया कि पीड़ित के शरीर पर 6 चोट आई थीं।

यह भी पढ़े - Viral Video : ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

वहीं अपने बचाव में आरोपियों ने कहा कि उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है, वे ट्रक चलाते हैं और अक्सर उनकी कहासुनी आरटीओ कर्मचारियों के साथ होती रहती है। वे उन्हें परेशान करते रहते हैं। इसलिए उन्हें दोषमुक्त किया जाए। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनकर मामले के साक्ष्यों व गवाहों के बयानों पर दोनों अभियुक्तों को कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है।।

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.