टाटानगर से अयोध्या के लिए चार को रवाना होगी तीसरी आस्था स्पेशल ट्रेन

रांची। टाटानगर से अयोध्या के लिए सोमवार को आस्था स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन तीसरी आस्था स्पेशल ट्रेन है। यात्रियों की भीड़ व लंबी वेटिंग को देखते हुए रेल प्रशासन ने यह अस्थायी व्यवस्था की है। रेलवे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 22 कोच वाली यह ट्रेन सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर टाटानगर से रवाना होगी, जो चांडिल, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेड़ा, गोमो, कोडरमा, गया, डेहरी ओन सोन, साहसाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, वाराणसी, जौनपुर होते हुए अगली सुबह तीन बज कर 20 मिनट पर अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी के लिए डाउन ट्रेन छह मार्च की सुबह आठ बजे अयोध्या से रवाना होगी।

यह ट्रेन रात 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रेन संख्या 18109 टाटानगर एनएससीबी इतवारी एक्सप्रेस पांच मार्च और ट्रेन संख्या 18110 एनएससीबी इतवारी टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन सात मार्च को रद्द किया है। रेलवे के इस फैसले से इन ट्रेनों से सफर करनेवाले गरीब रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसकी जानकारी देते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि नागपुर मंडल में विकास कार्यों के कारण इन ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। इसके साथ रेलवे ने टाटानगर से चलकर यशवंतपुर को जाने वाली ट्रेन संख्या 18111 यशवंतपुर साप्ताहिक में अतिरिक्त कोच लगाने की जानकारी दी है।

यह भी पढ़े - अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.