सीनियर IRS अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, CBI ने की कार्रवाई – जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली : भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के एक वरिष्ठ अधिकारी अमित कुमार सिंगल को रिश्वत लेने के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अमित कुमार 2007 बैच के IRS अधिकारी हैं और वर्तमान में नई दिल्ली में टैक्सपेयर सर्विस विभाग में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। उनके साथ एक निजी व्यक्ति हर्ष कोटक को भी CBI ने गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CBI ने 31 मई 2025 को इस प्रकरण में केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने आयकर विभाग में मदद दिलाने के बदले 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। न देने पर कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना और उत्पीड़न की धमकी दी जा रही थी।

यह भी पढ़े - असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव प्रचार थमा, नौ अप्रैल को मतदान

CBI ने योजना बनाकर मोहाली में कार्रवाई की, जहां निजी व्यक्ति हर्ष कोटक को शिकायतकर्ता से 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। यह रकम कथित रूप से IRS अधिकारी तक पहुंचाई जानी थी।

इसके बाद CBI की टीम ने अमित कुमार सिंगल को भी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।

CBI की कार्रवाई जारी

CBI इस मामले में दिल्ली, पंजाब और मुंबई के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है। इस गिरफ्तारी ने राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.