- Hindi News
- भारत
- लातेहार में 22 हजार से अधिक नए मतदाता करेंगे मतदान
लातेहार में 22 हजार से अधिक नए मतदाता करेंगे मतदान
On
लातेहार । जिले में इस वर्ष 22000 से अधिक नए मतदाता मतदान करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए 18 वर्ष की उम्र पार कर लेने वाले नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है। वहीं मतदान केंद्रो पर अत्यंत बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा का ख्याल भी रखा जाएगा। जिला प्रशासन के द्वारा मतदान केंद्रों को सुव्यवस्थित करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।
जिले में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 8693 मतदाता हैं। इन अत्यंत बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोलिंग बूथ पर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। इस संबंध में लातेहार डीसी गरिमा सिंह ने बताया कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 557912 है। मतदान के लिए 679 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अत्यंत बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोलिंग बूथ पर आवश्यक सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। डीसी ने बताया कि सभी पोलिंग बूथ का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। सभी पोलिंग बूथ पर पेयजल, शौचालय और रैंप की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रहेगी, ताकि मतदान के लिए जाने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो।
लोकसभा चुनाव के दौरान लातेहार जिले के मनिका विधानसभा क्षेत्र में 321 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां कुल 256761 मतदाता मतदान कर सकेंगे। वहीं लातेहार विधानसभा क्षेत्र में 358 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 301151 मतदाता मतदान कर सकेंगे। जिले के पोलिंग बूथ पर सुरक्षा की भी व्यापक व्यवस्था रहेगी। हालांकि सुरक्षा कारण से कुछ मतदान केंद्रो को रीलोकेट भी किया गया है। कुल मिलाकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है।
खबरें और भी हैं
बलिया : शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का निधन, शिक्षा जगत में शोक
By Parakh Khabar
संभल में कार-टेंपो की टक्कर में चार की मौत, आठ घायल
By Parakh Khabar
गैस किल्लत के बीच पीएनजी की ओर बढ़ा रुझान, कनेक्शन 51 हजार के पार
By Parakh Khabar
बलिया : एसपी ने दो थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
By Parakh Khabar
बलिया में एचडीएफसी बैंक के एटीएम में आग, मशीन जलकर खाक
By Parakh Khabar
Latest News
23 Mar 2026 22:18:38
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में पथरी के...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
